टीम एबीएन, रांची। एटीएल मैराथन 2022 - 2023 के लिए प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2023 है। अटल इनोवेशन मिशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए अटल टिंकरिंग लैब मैराथन चैलेंज 2022 - 23 लॉन्च किया गया है। इस मैराथन के पिछले संस्करण में अनेक प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया था, जिनमें से शीर्ष 350 को भारत की शीर्ष कंपनियों के साथ इंटर्नशिप के अवसर, एआईएम, नीति आयोग से पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्राप्त हुए थे।
एटीएल मैराथन 2022-2023 के लिए प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2023 है। इस मैराथन की थीम इंडियाज जी20 प्रेसीडेंसी रखी गयी है। शीर्ष टीमों को भारत के प्रमुख कॉर्पोरेट्स के साथ स्टूडेंट इनोवेटर प्रोग्राम एवं स्टूडेंट एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के माध्यम से इंटर्नशिप करने का अवसर प्राप्त होगा। एटीएल मैराथन के अंतर्गत विद्यार्थी अपनी इच्छानुसार सामुदायिक समस्याओं की पहचान करते हैं और वर्किंग प्रोटोटाइप के रूप में नए समाधान विकसित करते हैं।
विद्यार्थियों के लिए दिशा-निर्देश: -
इस मैराथन चैलेंज से संबंधित सभी जानकारी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। उक्त जानकारी सिटी को-ऑर्डिनेटर, रांची सह डीपीएस रांची के प्राचार्य डॉ राम सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse