टीम एबीएन, रांची। आज हिंदपीढ़ी में स्थित संत जीएम स्कूल की 25वीं सालगिरह यानी सिलवर जुबली बड़े ही धूमधाम से मनाई गई l यह स्कूल झारखंड की राजधानी रांची में मेन रोड के नजदीक हिंदपीढ़ी जो पूरी तरह मुस्लिम बहुल क्षेत्र है, यहां पर मुस्लिम और अन्य गरीब बच्चो को शिक्षित करने और उन्हें आगे बढ़ाने के ख्याल से 15 जनवरी 1998 ईस्वी को स्कूल संत जीएम की स्थापना मो. अर्श के द्वारा की गई थीl
इस इलाके में रहने वाले मध्यम वर्ग के गरीब परिवार को ध्यान में रख कर कम से कम फीस में विद्यालय की शुरुवात की गई थी, जो आज पच्चीस वर्ष में एक बड़े स्कूल के रूप में और बहुत ही सुचारू ढंग से पढ़ाए जानें के नाम से प्रसिद्ध हो गया है। इस विद्यालय में बहुत ही अनुशासित ढंग से बच्चों की पढ़ाई कराई जाती है, साथ ही कला, साहित्य, हिन्दी, इंग्लिश उर्दू और संस्कृत की भी पढ़ाई बड़े अच्छे ढंग से कराई जाती है l
यह बहुत ही गौरव वा सम्मान की बात है कि असीम सफलताओ के साथ विद्यालय ने 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं, हमारी स्कूल की सफलता के पीछे हमारे स्कूल का हर एक शिक्षक, अभिभावक और बच्चों का बच्चों के साथ साथ हर व्यक्ति का सम्मान मिला है, क्योंकि एकजुट होकर काम करने पर ही सफलता मिलती है, मैं अपने छात्र छात्राओं के लिए बस इतना ही कहना चाहूंगा की छात्रा छात्राओं को अपने जीवन में सबसे आगे बढ़े और अपना, अपने परिवार का, अपने क्षेत्र का, अपने देश का नाम रोशन करें और एक अच्छा से अच्छा नागरिक बनकर प्रस्तुत हो।
इसके साथ ही स्कूल में आए बच्चे के पेरेंट्स और सभी स्कूल के डायरेक्टर प्रिंसिपल ने जमकर की तारीफ कहां डायरेक्टर मो.अर्श और प्रिंसिपल नसीमा अर्श जिन्होंने हिंदपीढ़ी जैसे मुस्लिम इलाके में लड़का एवम लड़कियों को दिखाया शिक्षा का ख्वाब, दिन रात मेहनत कर संत जीएम स्कूल को दिलाई एक अलग पहचान।
इस खुशी के अवसर पर अतिथि के रूप में पहुंचे वार्ड नंबर 23 के पार्षद डॉक्टर साजदा खातून डॉक्टर तारिक हुसैन सचिव अंजुमन इस्लामिया रांची मोहम्मद मसूद कच्छी प्रिंसिपल सिटी पब्लिक स्कूल रांची मोहम्मद उस्मान डायरेक्टर केएमसी पब्लिक स्कूल रांची सना परवीन प्रिंसिपल ऑफ रांची पब्लिक स्कूल रांची शबनम मैम प्रिंसिपल ऑफ रांची पब्लिक स्कूल रांची सैयद अंसार उल्लाह डायरेक्टर पारामाउंट पब्लिक स्कूल रांची मोहम्मद महताब आलम आफाक एकेडमी स्कूल रांची अशरफ खान मीडिया प्रभारी संत जीएम स्कूल रांची और इसके साथ विद्यालय परिवार के शिक्षक गण एवम अभिभावक गण इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse