रांची : एके 47 की गोली और ब्लैक स्टोन ड्रग्स के साथ जॉर्ज बुश गिरफ्तार

 

  • दिल्ली से सैंपल अरगोड़ा में करनी थी डिलीवरी

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के अरगोड़ा इलाके से दिल्ली के एक युवक को एके 47 के कारतूस और ब्लैक स्टोन ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आशीष सैम्युल जॉर्ज उर्फ जॉर्ज बुश दिल्ली के अशोक विहार का रहने वाला है। अरगोड़ा पुलिस जॉर्ज से पूछताछ कर रही है, आशंका है कि जॉर्ज किसी ऐसे बड़े आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा हुआ है जो कारतूस और ड्रग्स की तस्करी करता है। जार्ज दिल्ली का शातिर अपराधी है उसके ऊपर दिल्ली के विभिन्न थानों में 60 से ऊपर मामले दर्ज है।

अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार को यह सूचना मिली थी कि अरगोड़ा चौक से डिबडीह जाने वाले सड़क के पास स्थित नवनिर्मित बस स्टैंड के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। वह आस पास से गुजरने वाले लोगों को शक की नजर से देख रहा है। सूचना के सत्यापन को लेकर पुलिस की टीम जब मौके पर पहुची तो वहां खड़ा युवक वहां से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन तब तक पुलिस ने युवक की घेराबंदी कर ली थी।

 मामले की जानकारी मिलने के बाद हटिया डीएसपी राजा मित्रा भी मौके पर पहुंच चुके थे। पुलिस ने जब थाने लाकर युवक के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से एके 47 के दो कारतूस और कुछ पुड़िया बरामद हुए। जांच के दौरान बरामद पुड़िया ब्लैकस्टोन ड्रग्स निकला।

जॉर्ज की गिरफ्तारी के बाद जब रांची पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया तो उसे कई चौंकाने वाली जानकारियां हासिल हुई। दरअसल जॉर्ज दिल्ली का शातिर अपराधी है उसके ऊपर दिल्ली के विभिन्न थानों में 60 से अधिक मामले दर्ज है जिस में लूट, छिनतई, रंगदारी जैसे मामले भी शामिल है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse