आदर्श उवि मधवाटांड़ को 41 रन से हराकर डीएवी पब्लिक स्कूल बना चैंपियन

 

  • प्रतिभा को हमेशा से जेएससीए ने उचित सम्मान दिया है : पीएन सिंह

टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड के सभी जिलों के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों को जेएससीए ने हमेशा से उचित सम्मान दिया है। खिलाड़ी तन्मयता से खेले और आगे बढ़े। खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों को कैरियर संवारने की असीम संभावनाएं है। उक्त बातें जगदीश यादव मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल समारोह में जेएससीए के ज्वाइंट सेक्रेट्री पी एन सिंह ने कही। 

उन्होंने कहा कि कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है। परिणाम स्वरूप यहां के खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल हो रहे हैं। वहीं समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य लक्ष्मण यादव ने कहा कि खिलाड़ियों के सहयोग के लिए मैं हमेशा तत्पर हूं। कोडरमा जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और केडीसीए आगे बढ़ चढ़कर वैसे खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान करता है। स्वागत करते हुए केडीसीए के सचिव दिनेश सिंह ने कहा कि जिले में टर्फ विकेट बन जाने से खिलाड़ियों को खेलने का जबरदस्त अवसर प्राप्त हुआ है और आगे भी एसोसिएशन खिलाड़ियों के लिए हर संभव प्रयास करता रहेगा। बहुत ही खुशी होती है कि जेएससीए के प्रतिनिधि कोडरमा आकर छोटे-छोटे बच्चों की प्रतिभा को नजदीक से देखते हैं। समारोह की अध्यक्षता केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा व संचालन विनोद विश्वकर्मा ने की। धन्यवाद ज्ञापन सुनील जैन ने किया।

कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे जगदीश यादव मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में डीएवी पब्लिक स्कूल और आदर्श उच्च विद्यालय  के बीच फाइनल मैच खेला गया। डीएवी पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएवी पब्लिक स्कूल ने निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 169  रन बनाये। जिसमें रोहित कुमार यादव 42, आर्यनदेव 35 और पीयूष कुमार सिंह ने 25  रनो का योगदान दिया। 

गेंदबाजी करते हुए आदर्श प्लस 2 उच्च विद्यालय  की ओर से सुमित यादव, अंकित यादव और अभिजीत यादव ने दो दो विकेट लिये। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी आदर्श प्लस 2 उच्च विद्यालय  ने 27  ओवर में सभी विकेट खोकर  128 रन ही बना सकी, जिसमें शंकर कुमार 33, अमीश कुमार 22 और अभिजीत यादव ने 20  रन बनाये। गेंदबाजी करते हुए डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर से पीयूष कुमार सिंह और अभय कुमार ने तीन तीन विकेट लिया।  

मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट पीयूष कुमार सिंह, बेस्ट बॉलर चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल के माशूक, बेस्ट बैट्समैन सैक्रेड हार्ट स्कूल के प्रियेश कुमार बना। मैच में अंपायर धर्मेंद्र कौशिक और आशीष यादव तथा स्कोरर रवि यादव थे। मौके पर जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव, केडीसीए अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, सचिव दिनेश सिंह, विवेकानंद चौधरी, मनोज सहाय पिंकु, अनील सिंह, विनोद विश्वकर्मा, पंकज सिंह, आलोक पांडे, उमेश सिंह, मोहम्मद सद्दाम, सुमन कुमार, अशोक दास गुप्ता, सोनु खान, तहसीन हुसैन, पिंटू शुक्ला, धीरज पांडे, राकेश पांडे, दीपक यादव स्कूल टूर्नामेंट के चेयरमैन सुरेंद्र प्रसाद, उज्ज्वल घोष, कुंदन राणा, अमित जायसवाल, टाटा टिस्कन और रंजीत स्टील के विशाल यादव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse