मजहबी कट्टरता और जनसंख्या असंतुलन पर लगे लगाम : सुरेंद्र जैन

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। आज मेरठ महानगर के सर्किट हाउस में पत्रकार बंधुओं को सम्बोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने कहा कि आज देश के सामने बढ़ती जनसंख्या असंतुलन बहुत बड़ी चुनौती बनती जा रही है।अभी उत्तर प्रदेश सरकार ने इस विषय पर बहुत बड़ी पहल की है उत्तर प्रदेश सरकार इस पर एक क़ानून बनाने के लिए विचार कर रही है विश्व हिंदू परिषद योगी आदित्यनाथ जी से अपील करता है जनसंख्या नियंत्रण पर जल्द क़ानून बने। जनसंख्या असंतुलन देश की प्रगति में सबसे बड़ी बाधक है। इसी के कारण भूतकाल में पाकिस्तान और बांग्लादेश का निर्माण हुआ था। 

जमीयत उलेमा हिन्द एवं देवबंद के दोगले चहरे को आज पूरा भारत देख रहा है। ये लोग कभी भी किसी आतंकवादी के खिलाफ फतवा जारी नहीं करते लेकिन अगर कोई भारत एवं हिंदू समाज की बात करता है तो उसके लिए अनेक फतवे जारी हो जाते हैं। पिछले दिनों एक शिव भजन गाने पर एक यूट्यूबर पर तो फतवा जारी किया, लेकिन शिव विहार में हुए नरसहार पर किसी के मुंह से एक शब्द नहीं निकला क्या ये दोहरा मापदंड नहीं है। जबकि मीडिया रिपोर्ट और अनेकों एजेंसियों ने साफ कहा था ये कार्य देवबंद के कट्टरपंथी विद्यार्थियों ने किया है।ये लोग सर तन से जुदा करने वाले लोगों को पीड़ित बताते हैं लेकिन देश की एकता अखंडता की बात करने वाले लोग इनकी नज़रों में देश के दुश्मन है। क्योंकि इनकी विचारधारा बाबर, औरंगज़ेब, हफीज और लादेन से मिलती है।

जैन ने आगे कहा सीएए का विरोध करने वालो में देवबंद और इस्लामिक जमात सबसे आगे रही है इनके लोग ही सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन कर रहे थे। मेरा सवाल है देवबंद और जमीयत उलेमा हिन्द से क्या वो इन हत्यारों के साथ खड़े हैं? इन आतंकवादियों से जमीयत का क्या संबंध है?

आज भारत में रहने वाले सभी मुस्लिमों एवं सम्पूर्ण इस्लामिक जमात से मेरा प्रश्न है आप लोगों के पूर्वज कौन थे, जिन हिंदुओं को तुम काफिर कहते हो उनके पूर्वज और तुम्हारे पूर्वज एक ही है। जमीयत उलेमा हिन्द को दारुल इस्लाम पर अपना मत स्पष्ट करना होगा। अपना दोहरा चरित्र बदल कर हिंदू समाज के साथ नये भारत के निर्माण में अपना सहयोग देना ही होगा। आज पूरा विश्व भारत को महाशक्ति बनते देख रहा है। आने वाली शताब्दी भारत की होगी ये बात कट्टरपंथी जमात और इसको मानने वाले लोगों को समझ जानी चाहिए।

कुछ राक्षस प्रवृति के लोग आज श्रीराम चरित मानस पर उंगली उठा रहे है जिन लोगों को भाषा एवं धर्म का ज्ञान भी नहीं उनको समझना चाहिए। इस प्रकार की अनर्गल टिप्पणी करने से पहले विचार करे हिंदू समाज सदा से सहिष्णु रहा है। यही टिप्पणी अगर किसी अन्य धर्म पर की होती तो अब तक अनेक फतवे जारी हो गये होते, लेकिन हिंदू समाज इतने बड़े अपमान पर भी शांत रह गया यही हिंदू धर्म की विशेषता है।

उन्होंने आगे कहा पंडित का अर्थ विद्वान होता है, लेकिन लोगों ने पंडित का अर्थ ब्राह्मण समझ लिया इसी वजह से अर्थ का अनर्थ हो गया भारत में आदि काल से वरण कर्म के अनुसार रहा है न कि जन्म के अनुसार।भारत में रहने वाले लोगों को भारत के संविधान से चलना होगा, भारत को माता एवं भारत के राष्ट्रपुरुषों को मनन करना ही होगा तभी इस देश की उन्नति एवं प्रगति संभव है। प्रेसवार्ता में प्रांत सहमंत्री राजकुमार डूंगर जी साथ रहे। उक्त जानकारी मेरठ विश्व हिंदू परिषद के महानगर प्रचार प्रमुख मधुवन आर्य ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse