एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि खड़गे कांग्रेस के दोहरे चेहरे को उजागर करने आये हैं। प्रकाश ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत जोड़ो और हाथ जोड़ो यात्रा करने झारखंड आये हैं, लेकिन भारत की सम्प्रभुता को संकट में डालने वाली पार्टी कांग्रेस को भारत जोड़ने की बात शोभा नहीं देती है। इस पार्टी के डीएनए में तो भारत को तोड़ने की नीति है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में भारत विरोधी पादरी जॉर्ज पुन्नैया, तमिलनाडु को अलग देश बनाने की मांग करने वाला उदय कुमार और पीओके का समर्थन करने वाला कमल हसन शामिल होते हैं और कांग्रेस इस यात्रा को भारत जोड़ो यात्रा का नाम दे रही है। प्रकाश ने सवालिए लहजे में कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने कार्यक्रम की शुरुआत साहेबगंज से क्यों रखा क्योंकि साहेबगंज में सबसे ज्यादा बांग्लादेशी घुसपैठियों निवास करते हैं।
उन्होंने कहा कि जब सिविल सोसाइटी ने घुसपैठियों को भगाने की बात की तो यही कांग्रेस और झामुमो की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा कि हमारी सरकार प्रवासी भगाने का काम नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मुझे लगा था कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष झारखंड में साहिबगंज के अवैध खनन की बात करेंगे, बहन रुबिका की हत्या के सम्बंध में बात करेंगे, रूपा तिर्की, संध्या टोपनो, अरसू हेंब्रम की हत्या के संबंध में बोलेंगे, उनके परिवार के लोगों से मिलेंगे उन्हें सांत्वना देंगे, लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ये सब याद ही नहीं रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse