एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर जायेंगे। यहां पर वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली मुंबई के एक हिस्से दिल्ली-दौसा-लालसोत सेक्शन का पीएम मोदी आज उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी 18,000 करोड़ रुपए की सड़क योजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
पीएमओ की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार विकास का इंजन तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री का बेहतर सड़क पर मुख्य ध्यान है। जिससे कि विकास को रफ्तार मिले, नये भारत को जोड़ा जा सके। इसी को ध्यान में रखते हुए कई एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इसमे से एक दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे है, जिसका दिल्ली-दौसा-लालसोत सेक्शन तैयार हो गया है। पीएम मोदी इसे आज देश को सौंपेंगे।
दिल्ली-दौसा-लालसोत 245 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे हैं जोकि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा है, इसे 12150 करोड़ रुपए में तैयार किया या है। इस एक्सप्रेस के शुरू होने के बाद दिल्ली से जयपुर का रास्ता सिर्फ 3.5 घंटे में तय हो सकेगा, जोकि पहले 5 घंटे में तय होता था। इसके एक्सप्रेसवे की मदद से इस क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
गौर करने वाली बात है कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे भारत का सबसे लंबाग एक्सप्रेसवे है, इसकी लंबाई 1386 किलोमीटर है। इस एक्सप्रेसवे की मदद से सफर में लगने वाला समय तकरीबन आधा हो जायेगा। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा और अहम शहर कोटा, इंदौर, जयपुर, भोपाल, वड़ोदरा और सूरत को जोड़ेगा।
एक्सप्रेसवे 93 पीएम गति शक्ति इकोनोमिक्स नोड्ट, 13 पोर्ट, 8 बड़े एयरपोर्ट, 8 बड़े मल्टी मॉडल पार्क को भी जोड़ेगा। जल्द तैयार होने वाले जेवर एयरपोर्ट, नवी मुंबई एयरपोर्ट और जेएनपीटी पोर्ट को भी यह एक्सप्रेसवे जोड़ेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse