दुमका : चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के समान के साथ नौ अपराधी गिरफ्तार

 

टीम एबीएन, दुमका/ रांची। दुमका जिले में पुलिस ने नकद सहित चोरी के समान के साथ 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने चोरी के 8 मोबाइल फोन, अल्टो कार, लैपटॉप, कैलकुलेटर, चार्जर, ताला तोड़ने के सामान, सोने का टाप, नथ और 35450 रुपये नकद बरामद किये हैं।

पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा : मामला जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है। यहां बीते दिन हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस अधिकारी नूर मुस्तफा ने बताया कि टीम ने छापामारी कर दुमका मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के केवटपाड़ा के रहने वाले छोटू कुमार साह, योगी कुमार मल्लाह, शिव कुमार, रोहित कुमार मल्लाह, सूरज कुमार मल्लाह, विशाल कुमार मल्लाह, कौशिक कुमार मल्लाह, नगर थाना क्षेत्र के डंगालपाड़ा के संतोष कुमार दास और जिला स्कूल रोड मुहल्ले के लाल बिहारी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने 9 अपराधियों को किया गिरफ्तार : मुस्तफा ने बताया कि दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखीकुंडी गांव में रहने वाले राजीव रंजन किशोर लाल के घर का ताला तोड़ कर जेवरात, लैपटॉप साथ ही करीब 45 हजार रुपये नकद राशि की चोरी किये जाने की घटना की शिकायत पर बीते 6 फरवरी को कांड संख्या 24/2023 दर्ज की गयी थी। इस घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse