एबीएन सोशल डेस्क। मीरा सिंह की पुस्तक अनकही यादें का लोकार्पण बहुत ही भव्य तरीके से होटल जेड स्क्वायर में किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के जाने माने कवि और कवियत्रियां शामिल रहे। पुस्तक की समीक्षा अशोक प्रियदर्शी जी, माया प्रसाद जी, सुरिंदर कौर, नीलम जी, सारिका भूषण जी, शालिनी शह्बा जी और मीना बंधन ने किया।
मीरा जी की यह पुस्तक पद्म संग्रह है और इसमें उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियां, लोगों की स्वार्थी सोच, स्त्रियों पर होते घरेलू हिंसा देखकर भी लोगों कि मौन रहना इन सब को उकेरने की सार्थक कोशिश की है। मीरा सिंह ने अपनी यादों को समेटने की पूरी कोशिश इस पुस्तक में की है और इसमें वो पुरी तरह सफल भी रही हैं। मीरा जी का पुरा परिवार और उनके मित्रगण उनके इस पुस्तक लोकार्पण में उनका मनोबल बढ़ाने के लिए सम्मिलित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse