टीम एबीएन, लोहरदगा। झारखण्ड सरकार द्वारा पारित कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक 2022 के खिलाफ पूरे झारखण्ड राज्य के व्यापारी एकजुट हो चुके हैं एवं आज झारखण्ड के सभी जिलों में कृषि मंत्री का पुतला दहन किया जा रहा है। इसी कड़ी में लोहरदगा नगर क्षेत्र के बरवा टोली चौक में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन के बाद पूर्व अध्यक्ष सह लोहरदगा राइस मिल के मालिक अभय अग्रवाल ने कहा कि सरकार को अविलम्ब कृषि कानून को वापस लेना चाहिए तथा बाजार समिति भी भंग किया जाना चाहिए। यदि सरकार व्यापारियों की बात को नहीं मानता है और इसी तरह अहितकारी काला कानून को लागू करने की हठधर्मिता बनाये रखता है तो हम व्यापारी भी अपने जिद्द में कायम हैं तथा आगामी 15 फरवरी से सम्पूर्ण खाद्यान व्यापार ठप रहे इसके लिये हम सभी व्यापारी एकजुट हैं।
वहीं लोहरदगा चैम्बर अध्यक्ष रितेश कुमार ने बतलाया कि कृषि कानून के विरोध व सरकार द्वारा वापस लिये जाने का जोरदार दबाव बनाते हुए फेडरेशन आॅफ झारखण्ड चैंबर आॅफ कॉमर्स के अगुवाई में झारखण्ड के सभी खद्यान व्यापारी अपना सम्पूर्ण ताकत झोंकने के लिए कटिबद्व है। अत: आगामी आनेवाले दिनों में विधायकों व मंत्री का घेराव, धरना प्रदर्शन, राज्य सरकार व केंद्र सरकार से पत्राचार से लेकर हर वह कदम उठायेगी जिससे झारखण्ड सरकार को यह काला कानून वापस लेने का दबाव बने।
सह सचिव अनीश मित्तल ने बतलाया कि इस काले कानून की वापसी हेतु फेडरेशन के नेतृत्व में प्रत्येक दिन पूरे झारखण्ड के व्यापारियों के साथ बैठक कर नयी नयी रणनीतियों को उसके अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है और हम प्रतिज्ञाबद्ध हैं कि जबतक कृषि कानून वापस नहीं लिया जाता है, तबतक व्यापारी शांत नहीं बैठेगी तथा 15 फरवरी से सम्पूर्ण खाद्यान व्यापार के आवक जावक समेत खुदरा व थोक व्यापार अनिश्चितकालीन बंद कर दिया जायेगा।
आज पुतला दहन कार्यक्रम में चैम्बर कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र कुमार, उत्तम कुमार, पीयूष केशरी, दीपक पोद्दार, चन्दन गोयल, लोकेश प्रसाद सदस्य दीपक जायसवाल, मनीष कुमार गुड्डू, अमित अग्रवाल, लव कुश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, भोला अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, रवि अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, गुंजन गोयल, आशीष कुमार मित्तल, देवाशीष अग्रवाल गुड्डू, कुशल मित्तल, भानु प्रताप अग्रवाल इत्यादि शामिल रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse