देश का पहला डिजिटल खिलाड़ी पोर्टल झारखंड में लांच

 

  • झारखंड : स्पोर्ट्स डिजिटाइजेशन की रखी गयी आधारशिला 
  • खेल और खिलाड़ियों को तराशने का प्रयास शुरू 
  • खिलाड़ियों की समस्याओं के निराकरण में पोर्टल होगा सहायक 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड स्पोर्ट्स डिजिटिजेशन सोच के साथ पहला ऐसा पोर्टल देश में रखा है, जो राज्य के प्रतिभाशाली और मेहनती खिलाड़ियों के हुनर को और तराशने का प्रयास करेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड को खेल की नर्सरी बनाने के लक्ष्य के साथ खेल और खिलाड़ियों के संपूर्ण विकास हेतु जोहार खिलाड़ी स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड पोर्टल की शुरूवात की है। 

कई मायने में खास है जोहार खिलाड़ी पोर्टल  

मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किया गया पोर्टल पहला ऐसा पोर्टल जो स्पोर्ट्स डिजिटाइजेशन की सोच को मजबूत आधार देता है। एक ही पोर्टल पर खिलाड़ी, प्रशिक्षक, रेफरी, सभी खेल अकादमी, खेल मैदान, खेल स्टेडियम की जानकारी उपलब्ध है। पोर्टल पर भविष्य में राज्य में आयोजित होने वाले राज्य और जिला स्तरीय प्रतियोगिता की जानकारी मिल सकेगी। 

32 खेल को जोड़ा गया है पोर्टल से 

इस पोर्टल में प्रत्येक खिलाड़ियों का विस्तृत डेटाबेस, उनके द्वारा खेले गए प्रतियोगिताओं की जानकारी मिल पाएगी एक क्लिक में मिल सकेगी। पोर्टल से कुल 32 खेल को जोड़ा गया है। ताकि इंडियन ओलम्पिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त सभी 32 खेल के खिलाड़ियों को लाभ मिल सके। प्रत्येक खेल में रजिस्टर्ड अकादमी, रजिस्टर्ड खिलाड़ी, हो चुके और होने वाले प्रतियोगिताओं की जानकारी एक जगह पर उपलब्ध होगी। इसके जरिए प्रत्येक जिले के जिला खेल पदाधिकारी जिला के नोडल अधिकारी होंगे, जो अपने जिला में चल रहे खेल गतिविधि की कर मॉनिटरिंग कर पायेंगे। वहीं, राज्य स्तर पर खेल विभाग राज्य में चल रहे खेल गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर सकेगा। वर्तमान में फुटबॉल, हॉकी, आर्चरी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, भारतोलन और कुश्ती से संबंधित निबंधन का कार्य प्रगति पर है। भविष्य में कुल 32 खेल को शामिल करने की योजना है। 

खिलाड़ियों की समस्याओं का होगा निवारण  

राज्य के खिलाड़ी जिन्हें किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वे अपनी समस्याओं को पोर्टल के माध्यम से सीधे जिला खेल पदाधिकारी और खेल विभाग तक पहुंचा सकेंगे। पदाधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

पंचायत से लेकर राजधानी तक बन रहा नेटवर्क 

खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य पोटो हो खेल योजना का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत ग्रामीण स्तर पर खेल का मैदान तैयार हो रहा है। सरकार पंचायत से लेकर राजधानी तक नेटवर्क बनाने की तैयारी में है। ताकि खेल के विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित हो और खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse