भूकंप के शक्तिशाली झटके से हिला इंडोनेशिया

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। इंडोनेशिया के उत्तरी प्रांत एकेह में शनिवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। हालांकि, इससे तत्काल किसी नुकसान की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तड़के आये भूकंप के चलते लोग अपने घरों से बाहर भागते दिखे, लेकिन बाद में उन्हें संदेश मिला कि सुनामी की चेतावनी नहीं दी गई है। गौतरलब है कि वर्ष 2004 में एकेह प्रांत के अपटतीय क्षेत्र में आए शक्तिशाली भूकंप की वजह से कई देशों में सुनामी आई थी और करीब 2,30,000 लोगों की जान गई थी। अमेरिकी भू विज्ञान सर्वेक्षण ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर शनिवार को आये भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई और इसका केंद्र एकेह प्रांत के तटीय शहर मिउलाबोह से 40 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में सतह से 49 किलोमीटर नीचे था। हालांकि, इंडोनेशिया की मौसम, जलवायु एवं भूभौतिक एजेंसी ने कहा है कि भूकंप की तीव्रता 6.4 थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse