हॉकी इंडिया के अध्यक्ष चुने गये दिलीप तिर्की

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के पूर्व कप्तान दिलीप तिर्की को शुक्रवार को निर्विरोध हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। हॉकी इंडिया के चुनाव एक अक्टूबर को होने थे लेकिन नतीजे पहले ही घोषित कर दिये गये, क्योंकि किसी पद के लिए कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं था, जिससे महासंघ के संविधान के तहत निवर्तमान उम्मीदवार ही निर्विरोध चुने गये। उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के प्रमुख राकेश कत्याल और हॉकी झारखंड के भोला नाथ सिंह के नाम वापस लेने के बाद टिर्की को अध्यक्ष चुना गया। भोला नाथ महासचिव चुने गये। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने टिर्की और उनकी टीम के चुनाव को मंजूरी दे दी है। एफआईएच ने एक पत्र में लिखा कि जब किसी पद के लिए उम्मीदवार पद की संख्या से कम या बराबर हों तो माना जाता है कि उन्हें निर्विरोध चुना गया है। इसमें कहा गया, इसलिए हमें यह देखकर खुशी हो रही है कि हॉकी इंडिया का कार्यकारी बोर्ड चुन लिया गया है जिसकी जानकारी हॉकी इंडिया की वेबसाइट पर है और सभी पदों के लिए चुनाव निर्विरोध हुए। खेल की शीर्ष इकाई ने चुनाव सुचारू ढंग से कराने के लिए तीन सदस्यीय प्रशासकों की समिति के प्रयासों की भी सराहना की। समिति में जस्टिस अनिल आर दवे, एस वाइ कुरैशी और जफर इकबाल शामिल थे। इसने कहा, हमें खुशी है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है और अब लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई इकाई है। हम दिलीप टिर्की, भोला नाथ सिंह और शेखर जे मनोहरन को बधाई देते हैं। टिर्की ने सीओए और एफआईएच को धन्यवाद देते हुए कहा, मैं सुनिश्चित करूंगा कि भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकूं। निर्विरोध चुने गये अन्य पदाधिकारियों में हॉकी जम्मू कश्मीर की आसिमा अली (उपाध्यक्ष), कर्नाटक के एसवीएस सुब्रमण्या गुप्ता (उपाध्यक्ष), तमिलनाडु हॉकी के शेखर जे मनोहरन (कोषाध्यक्ष), हॉकी राजस्थान की आरती सिंह (संयुक्त सचिव) और हॉकी हरियाणा के सुनील मलिक (संयुक्त सचिव) शामिल हैं। कार्यकारी बोर्ड के पांच सदस्यों में अरूण कुमार सारस्वत (हॉकी राजस्थान), असरिता लाकड़ा (हॉकी झारखंड), गुरप्रीत कौर (दिल्ली हॉकी), वी सुनील कुमार (केरल हॉकी) और तपन कुमार दास (असम हॉकी) शामिल हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse