टीम एबीएन, रांची। झारखंड नेवल वेटरन वेलफेयर सोसाईटी की एक बैठक आज अशोक विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई। मौके पर अशोक विश्वकर्मा ने सभी सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी संस्था झारखंड नेवल वेटरन वेलफेयर सोसाईटी का निबंधन पांच सितंबर 2022 को हो गया है अब हमें और अधिक उत्साह के साथ काम करने की जरुरत है। बैठक में सोसाईटी के पदधारियों का भी चयन किया गया जिसमें अशोक कुमार विश्वकर्मा-अध्यक्ष, शक्तिधर महतो- उपाध्यक्ष, शंभुनाथ अहीर- सचिव, अनमोल खलखो-उपसचिव, यशवंत कुमार गुप्ता-कोषाध्यक्ष एवं उमेश भगत का चयन सह कोषाध्यक्ष के पद पर किया गया। बैठक में सभी सभी चयनित पदधारियों का स्वागत किया गया। बैठक में सोसाईटी के सक्रिय सदस्य खूंटी निवासी सुनील कुमार के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में अशोक कुमार विश्वकर्मा, शक्तिधर महतो, यशवंत कुमार गुप्ता, अनमोल खलखो, टीएन मसी, एस एन अहीर, शोभनाथ नाग, जगमोहन महतो, उमेश भगत, डेविड तिर्की समेत कई सदस्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse