बीआईटी लालपुर में दो दिवसीय ऑरोरा-2023 फेस्ट संपन्न, विजेता सम्मानित

 

  • कबड्डी के मुकाबले में विजविट ने दोनो वर्गों में महिला और पुरुष में जीत हासिल किया

टीम एबीएन, रांची। आज बीआइटी लालपुर केंद्र में आयोजित औरोरा 23 का शानदार समापन हो गया। अपने तरह के इस अनोखे कार्यक्रम की शुरुआत कल डीन एडमिशन डॉ सुदीप दास ने की थी। जो विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता के साथ विजेताओं की उत्साह को अपने चरम सीमा तक ले गया। 

आज कबड्डी के मुकाबले में विजविट ने दोनो वर्गों में महिला और पुरुष में जीत हासिल किया। विनीत अपूर्वा और दीपक जेना ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। खो-खो और टग आॅफ वार में भी बेहतर खेल इनके खिलाड़ियों ने दिखाया। 

सभी विजेता को निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने  पुरस्कार देते हुए सभी सोसायटी के सदस्यों को उनकी अनुशासन के साथ आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए पूरे बीआइटी परिवार की तरफ से आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और बेहतर तरीके से कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

खेल गतिविधियों में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों के तहत पुरस्कार भी दिये गये। डायरेक्टर मैडम ने सभी विजेताओं को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों की उनके प्रयासों के लिए सराहना भी की। कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक डॉ आशुतोष मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी छात्रों को बधाई दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse