टीम एबीएन, कोडरमा। जिला प्रशासन कोडरमा के सौजन्य से आधार कार्ड को वोटर कार्ड से जोड़ने हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ को रवाना किया गया।
उपायुक्त आदित्य रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री जय पाल सोय ने संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर मतदाताओं को आधार कार्ड को वोटर कार्ड से जोड़ने हेतु जागरूक करेगी।
उपायुक्त ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता अपने आधार कार्ड को वोटर कार्ड से जरूर जोड़े। मौके पर निर्वाचन कार्यालय के कर्मी मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse