मुजफ्फरपुर : प्रदेश सचिव सहित कई नेता भाजपा में हुए शामिल

 

जदयू को लगा बड़ा झटका

टीम एबीएन, मुजफ्फरपुर/पटना। बिहार में जारी सियासी उठापटक बीच भाजपा ने जदयू को बड़ा झटका दिया है। रविवार को जदयू के कई नेता भाजपा में शामिल हो गये। दरअसल, मुजफ्फरपुर जिला भाजपा की ओर से कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जदयू प्रदेश सचिव सहित जदयू मुजफ्फरपुर महानगर के नेता व कई जदयू कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। 

आयोजित मिलन समारोह में जदयू की प्रदेश सचिव राशी खत्री एवं जदयू महानगर महासचिव अनुभव मुकेश महता के नेतृत्व में महानगर जदयू के दर्जनों पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में जदयू की महिला कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुई।

इस मौके पर मौजूद पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि जदयू में कार्यकर्ता को सम्मान नहीं मिल रहा है और इसके कारण जदयू टूट रहा है। इसलिए जदयू के लोग भाजपा में शामिल हो रहे है। उनको लग रहा है कि भाजपा में सबको सम्मान है और यह पार्टी एक परिवार की तरह है। 

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि भाजपा में सभी वर्ग और पार्टियों से आये नेताओं का सम्मान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम और उनके बड़े काम ने देश ही नही बल्कि दुनिया में यह साबित किया कि उनके कुशल नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने को अग्रसर है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse