टीम एबीएन, हजारीबाग/ रांची। हजारीबाग में रामनवमी उत्सव को लेकर प्रशासन द्वारा लगायी गयी बंदिशों को लेकर तनाव की स्थिति बन गयी है। प्रशासन ने यहां रामनवमी पर किसी तरह का रिकार्डेड म्यूजिक बनाने पर रोक लगा दी है।
इसी के साथ उत्सव में आयोजित होने वाले पारंपरिक नाटकों में लाठी डंडे या अन्य हथियारों के प्रदर्शन पर भी रोक लगा दी है। इसके विरोध में अब तक भाजपा नेता तो थे ही, अब झारखंड की सत्ता में सहयोगी कांग्रेस पार्टी ने भी बिगुल फूंक दिया है।
कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने इसे प्रशासन की तानाशाही करार दिया है। हजारीबाग में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि हिन्दू समाज के लोग अपने त्यौहारों को पूरी शिद्दत के साथ मनाते हैं।
प्रशासन को इन त्यौहारों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। लेकिन यहां प्रशासन का रवैया सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न करने वाला है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में प्रशासन के आदेशों के विरोध में कहीं हिंसा होती है या कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए प्रशासन ही जिम्मेदार होगा।
हजारीबाग प्रशासन के आदेशों को लेकर विरोध शुरू हो गया है। अब तक भाजपा नेता ही विरोध कर रहे थे, लेकिन अब कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने भी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse