टीम एबीएन, रांची। रूपा कुमारी अनंत की पुस्तक एक सपना ऐसा भी का भव्य और शानदार लोकार्पण होटल जेड स्क्वायर हिनू, रांची में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में शहर के प्रसिद्ध साहित्यकार और रचनाकर शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अशोक प्रियदर्शी ने किया। पुस्तक की समीक्षा अशोक प्रियदर्शी, सारिका भूषण, शालिनी सह्बा तथा मीना बंधन ने किया।
रूपा जी की यह कथा संग्रह भावनाओं से ओत प्रोत होते हुए भी जीवन के कटु सत्य का यथावत चित्रण करती है। साथ ही पाठक के मन में स्वतः ही अपना स्थान बनाने में सक्षम प्रतीत होती है। इस अवसर पर उनकी हौसला अफजाई के लिए उनका परिवार तथा मित्रगण उपस्थित रहे।
वीडियो क्लिप द्वारा उनकी कुछ कहानियों की प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण का केन्द्र बनीं। मंच का सुन्दर संचालन रिम्मी वर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में रूपा कुमारी अनंत ने धन्यवाद ज्ञापन देकर सभी का आभार प्रकट किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse