उज्जैन : बाबा महाकाल के दर्शन कर भस्म आरती में शामिल हुए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे अंतराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है। मैच से इससे पहले भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन किये और भस्मारती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। 

सोमवार सुबह तड़के तीन बजे भारतीय क्रिकेट टीम के सूर्य कुमार यादव, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। रविवार रात को मंदिर समिति को खिलाड़ियों के आने की सूचना मिली थी। इस पर तैयारियां की गयीं। सुबह मंदिर पहुंचने पर सभी को नंदी हॉल में बैठाया गया। खिलाड़ियों ने तड़के भस्म आरती में दर्शन के बाद अभिषेक और पूजन किया। आरती के बाद सोला पहनकर गर्भगृह में बाबा का जल से अभिषेक किया। 

सूर्यकुमार पहले भस्म आरती में शामिल हुए बाद में गर्भगृह में अभिषेक किया। पंडित भरत गुरु और ओम गुरु ने पूजा करवायी। बताया जा रहा है कि सूर्य कुमार ने इंदौर में होने वाले न्यूजीलैंड के साथ मैच में जीत और ऋषभ पंथ के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मंदिर पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने किया। वहीं मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse