झारखंड सरकार को एक मिनट भी सत्ता में बने रहने का नैतिक हक नहीं : भाजपा

 

टीम एबीएन, रांची। रांची के मांडर स्थित सोसई आश्रम में आयोजित मिलन समारोह में कांग्रेस के युवा नेता सन्नी टोप्पो ने अपने हजारों समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

इस मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित थे। भाजपा नेताओं ने सन्नी टोप्पो का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलने की बात कही। दीपक प्रकाश ने कहा कि इस कार्यक्रम में उपस्थित भीड़ ने साबित कर दिया कि झारखंड में परिवर्तन की लहर चल रही है। मक्कार, झूठी, गरीब, आदिवासी, मूलवासी युवा विरोधी इस सरकार को सत्ता में 1 मिनट भी रहने का हक नहीं है।

5 लाख युवाओं को नौकरी, नौकरी नहीं तो बेरोजगारी भत्ता सहित मुंगेरीलाल के कई हसीन सपने दिखाकर यह सरकार सत्ता पर आई। बेरोजगारी भत्ता नहीं तो राजनीति से हेमंत सोरेन ने सन्यास लेने की बात कही थी। वादा तो पूरा किया नहीं, आखिर मुख्यमंत्री किस तिथि को सन्यास लेंगे, यह उन्हें बताना चाहिए। भारत की पहली सरकार है, जहां नियोजन नीति नहीं है। प्रदेश जंगलराज की तरफ बढ़ रहा है। कानून व्यवस्था ठप। 

महिलाओं के साथ 3 वर्ष में 4800 से अधिक बलात्कार की घटना घटी है। जिन बलात्कारियों को फांसी होनी चाहिए, वैसे अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है। अवैध खनन से पूरा प्रदेश त्रस्त है। इसमें शामिल लोग जेल में बंद है और उनके रिश्ते भी जगजाहिर हैं।

बिहार का रहने वाला झारखंड को लूटने वाला कौन है पंकज मिश्रा? पंकज मिश्रा से सीएम के क्या रिश्ते हैं, यह उन्हें स्पष्ट करनी चाहिए। राज्य का बालू, कोयला लोहा तो लूट ही लिया गया। मांडर विधानसभा में आदिवासियों की जमीन भी उनके परिवार वालों ने लूटने का काम किया है। आदिवासी बेटी के राष्ट्रपति में बाधक बनने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse