टीम एबीएन, रांची। चित्रांश बिजनेस एसोसिएट्स की ओर से अपनी वेबसाइट और एप लांच किया गया। कटहल मोड के दलादली चौक के समीप फोकस रिसोर्ट में आयोजित समारोह में चित्रांश बिजनेस एसोसिएट्स ट्रस्ट के फाउंडर देव शरण सिन्हा ने ट्रस्ट के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि वेबसाइट लांच करने का मुख्य उद्देश्य चित्रांश समुदाय को एक मंच पर लाकर उनके व्यापार और व्यवसाय को गति देना और समाज के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। संगठन में सतीश श्रीवास्तव, विवेक अखौरी, अमरेंद्र सिन्हा और अरुण सिन्हा को सलाहकार समिति में शामिल किए जाने की घोषणा हुई।
कार्यक्रम के संयोजक देवकमल अस्पताल के व्यवस्थापक डॉ अनंत सिन्हा और हरमू मैदान में श्री राम कथा के संयोजक प्रेमचंद श्रीवास्तव लाला को सम्मानित किया गया।मौके पर कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर आयोजित सहभोज में ट्रस्ट के सदस्य परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शामिल हुए। समारोह के आयोजन में राज वर्मा, मनीष वर्मा, पंकज पीयूष, राहुल कश्यप, रंजन सिन्हा, अमरेंद्र श्रीवास्तव, रवि कुमार समेत अन्य की भागीदारी रही।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse