दारू : डॉक्टर उमेश ने किया मां दृष्टि क्लीनिक का उद्घाटन

 

टीम एबीएन, दारू। दारू में पुराना दुर्गा मंडप मां दुर्गा काम्प्लेक्स भवन के प्रथम तल्ले पर रविवार को मां दुर्गा  क्लीनिक का उद्घाटन किया गया। क्लीनिक का उद्घाटन प्रसिद्ध  नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उमेश कुमार ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर डॉक्टर उमेश ने कहा कि दारू में  क्लीनिक खुलने से यहां के लोगों को अब हज़ारीबाग शहर नही जाना पड़ेगा अब उनकी आंखों का इलाज उनके गांव में ही उपलब्ध हो रहा है। इस क्लीनिक में आंखों की खराबी देखने के लिए आधुनिक मशीन लगाई गई जिससे आंखों की खराबी के बारे में सटीक जानकारी मिलेगी। डॉक्टर ने क्लीनिक के प्रबंधक को शुभकामना देते हुए कहा कि जब भी उनकी जरूरत पड़ेगी वो यहां पर उपलब्ध रहेंगे। आंखों को देखने के बाद यही पर चश्मे की दुकान रहने से लोगों को और भी सुबिधा होगी। 

उद्घाटन के अवसर पर कृष्णा साव, उमेश प्रसाद, प्रभाकर सिन्हा, रंजीत कुमार सिन्हा, भैया सुनील सिन्हा, भैया कृपानंद प्रसाद, बैजनाथ साव, पुष्पा सिन्हा, नवल किशोर प्रसाद, शीला देवी, रंजू सिन्हा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse