टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद, रांची महानगर के विश्वकर्मा प्रखंड के तत्वावधान में आज दिनांक 15 जनवरी 2023 को को पूर्वाह्न 11:30 बजे रातू रोड स्थित चटकपुर-सुंदर नगर में समरसता दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मकर संक्रांति मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रवक्ता माननीय विनोद बंसल ने कहा मकर संक्रांति का पर्व भौगोलिक, आध्यात्मिक, सामाजिक व धार्मिक रूप से बहुत बड़ा पर्व है। यह पर्व संपूर्ण सृष्टि के मानव जगत को एक करने का संदेश देती है। उन्होंने कहा मकर संक्रांति का दिवस स्नान, ध्यान, ज्ञान तथा दान के रूप में मनाने का परंपरा है। सनातन परंपरा के सारे जन अपने सामर्थ्य के अनुसार पवित्र नदियों में स्नान, आराध्य देव का ध्यान करते हुए समाज में दान देकर अपने जीवन को कृतार्थ मानते हैं। उन्होंने कहा यह पर्व सामाजिक जीवन का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिस प्रकार बिखरा हुआ चंचल तिल को गुड़ की चाशनी अपने मिठास में समेट कर एक बना देते हैं। ठीक उसी प्रकार यह पर्व जगत के सभी प्राणियों को एक साथ मिठास पूर्वक जीवन जीने का संकल्प कराती है।
आज घर, समाज व राष्ट्र के उन्नति के लिए मिलकर कदम बढ़ाने का संकल्प लेने का भी दिवस है। उन्होंने कहा समाज में अनेक निशाचर रूपी बहुरूपिये घूमते रहते हैं, जो हमारे सनातन परंपरा के लोगों को भ्रमित करते हुए हमारी पुरातन संस्कृति को समाप्त करने की कोशिश करता रहता है, ऐसे लोगों से सचेत रहने की आवश्यकता है।
विश्व हिंदू परिषद सामाजिक समरसता के प्रांत प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र ने कहा हिंदू समाज समस्त जीवों में भगवान का रूप को देखता है। इसी दृष्टि के कारण ही हम जगत के समस्त जीवो को पूजन-अर्चन कर उसके समृद्धि का कामना करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने चूड़ा, गुड़, तिलकुट,दही आदि मिश्रित खाद्य पदार्थों को प्रसाद के रूप में एक साथ मिलकर ग्रहण किये।
मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, रांची महानगर के कोषाध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, विश्वकर्मा प्रखंड के अध्यक्ष व उपमुखिया सुनीता सिंह, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, मंत्री समीर उरांव, बजरंग दल संयोजक करण तुरी, सहसंयोजक संतोष बरनवाल, जितेंद्र सिंह, अरविंद राव, रीना चौधरी, सुनीता कुमारी, मुन्नी शर्मा, पूनम कुमारी, प्रकाश साव, पूजा शर्मा सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड सामाजिक समरसता सही प्रांत प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse