एकता के सूत्र में बंधने से ही देश बनेगा परम वैभवशाली : दीपक पांडेय

 

टीम एबीएन, रांची। नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होचर, कांके, रांची प्रांगण में आज दिनांक 14 जनवरी, 2023 को पूर्वाह्न 9 बजे मकर सक्रांति उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रांची महानगर सहकार्यवाह दीपक पांडेय उपस्थित थे।

दीपक पांडेय ने कहा भारतवर्ष उत्सवों का देश है। भारतीय संस्कृति में देश के प्रत्येक कोने में प्रतिदिन कोई न कोई व्रत-उत्सव होता है, जो हमें अपने प्राचीन गौरवशाली इतिहास एवं वैज्ञानिकता को बताती है। उन्होंने कहा कि समृद्ध, सुखी एवं शांतिप्रिय समाज ही उत्सव का आनंद लेते हैं, हमारा देश ऐसा था इसलिए हमारे पूर्वज प्रतिदिन उत्सव मनाते रहे हैं। उन्होंने कहा मकर सक्रांति समाज को समृद्ध बनाने का संदेश देने वाला पर्व है। तिल रुपी स्नेह व कोमल एवं गुड़ रूपी मिठास, माधुर्य व प्रेम से समाज को समरस बना सकते हैं। देश को एकता के सूत्र में बांधने से ही हम परम वैभवशाली बनेंगे।

 उन्होंने कहा आज के दिन से ही सूर्य का उत्तरायण होने से ऊर्जा में वृद्धि होती है एवं हम अपने सभी शुभ कार्य को तेजस्विता के साथ  प्रारंभ करते हैं। उन्होंने कहा पतंग उड़ाना हमें संकेत करती है कि सूर्य की ऊर्जा में खड़े रहकर आकाश की ओर हम दृष्टि करें तथा सूर्य के अक्षय ऊर्जा को प्राप्त कर स्वयं के साथ समाज एवं देश के कल्याणनार्थ कार्य करें।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ वीरेंद्र साहू, शिव प्रसाद साहू, उर्मिला केरकेट्टा, राकेश कुमार झा, बबलू कुमार साहू, राम किशोर साहू, अनु देवी, बालचंद उरांव, विजय उरांव, कुसुम टोप्पो, मीणा कुमारी, सुनीता मुंडा सहित विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे। नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होचर, कांके, रांची के प्रधानाध्यापक डॉ वीरेंद्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse