टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। लातेहार धर्मपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन में भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री बबन मांझी के नेतृत्व में प्रखंड एवं ग्राम समिति के कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती, गांव-गांव में नियमित बैठक हो एवं गांव में मकर संक्रांति उत्सव मनाने को लेकर बैठक की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव से लेकर प्रखंड स्तर तक संगठन को मजबूत कर प्रत्येक माह बैठक करें एवं गांव में किसानों के साथ मकर सक्रांति उत्सव मनायें।
इस बैठक में सरजू प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, उमेश ठाकुर, मनोज उरांव, अनिल भुइयां, रामनिरंजन सिंह, बाल गोविंद सिंह, राजेंद्र ठाकुर, उदय सिंह, नारायण सिंह, गोपाल सिंह आदि शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse