झारखंड : 27 जनवरी को मिले कोरोना के 892 नये मामले, पांच की मौत

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार अब धीमी हो चली है, तो बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित ठीक हो रहे हैं। इस वजह से एक्टिव केस की संख्या राज्य में घटी है। 27 जनवरी को भी राज्य में कोरोना से 05 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 27 जनवरी को 51016 सैंपल की जांच में 892 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, तो 2719 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। इस बीच कोरोना से राज्य में 05 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कोरोना से 5291 लोगों की जान गई है। गुरुवार को 2719 संक्रमित के कोरोना मुक्त होने के बावजूद राज्य में एक्टिव केस की संख्या 12076 है। राज्य के 22 जिलों में मिले नए संक्रमित : राज्य में गुरुवार 27 जनवरी को जामताड़ा और खूंटी जिले को छोड़ अन्य सभी 22 जिलों में कोरोना के नए केस मिले हैं। 27 जनवरी 2022 को जहां- जहां नए केस मिले हैं, उसमें सबसे ज्यादा जमशेदपुर में 248 नए केस मिले हैं। रांची में 108, सिमडेगा 127 और दुमका में 105 नए कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को बोकारो में 17, चतरा 08, देवघर में 51, धनबाद में 12, दुमका में 105, जमशेदपुर में 248, गढ़वा में 08, गिरिडीह में 02, गोड्डा में 32, गुमला में 18, हजारीबाग में 07, जामताड़ा में 00, खूंटी में 00, कोडरमा में 34, लातेहार में 04, लोहरदगा में 03, पाकुड़ में 04, पलामू में 08, रामगढ़ में 04, रांची 108, साहिबगंज 24, सरायकेला खरसावां 04, सिमडेगा 127 और पश्चिमी सिंहभूम 64 नए केस कोरोना के मिले हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse