डीएवी पुंदाग में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

 

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में 73वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल्स प्रक्षेत्र एफ के क्षेत्रीय पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया। प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने मुख्य अतिथि डीएवी झारखंड जोन एफ के क्षेत्रीय पदाधिकारी एमके सिन्हा का स्वागत करते हुए कहा कि हम भाग्यवान हैं कि हमें डीएवी सीएमसी के प्रधान पूनम सूरीजी, निदेशक जेपी सूरजी तथा क्षेत्रीय अधिकारी एमके सिन्हाजी जैसे मार्गदर्शक मिले हैं। इनके कुशल मार्गदर्शन में डीएवी के विद्यार्थी देश-दुनिया में सफलता के परचम लहरा रहे हैं। हम सबको वर्तमान की चुनौतियों का सामना मजबूती से करना होगा। उन्होंने ऋगवेद की ऋचाओं के माध्यम से सबको संगठित रहकर देश हित में काम करने की प्रेरणा दी तथा कहा कि हम अपना काम संपूर्ण समर्पण के साथ करके अपने गणतंत्र को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। मनोज कुमार सिन्हा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डीएवी के विद्यार्थी हर क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देकर देश का मान बढ़ा रहे हैं। यह सब डीएवी के प्रधान पूनम सूरी तथा निदेशक जेपी सूरजी के कुशल नेतृत्व का प्रतिफल है। डीएवी के झारखंड के विद्यार्थी हर तरह की गतिविधियों में भाग लेकर और पुरस्कार जीतकर अपनी योग्यता का परिचय देते रहे हैं। इसका श्रेय विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को भी जाता है, जो हर स्थिति - परिस्थिति में ढलकर अबाध गति से शिक्षा की ज्योति जलाए रखते हैं। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा ग्रोवर को भी याद किया, जिनके अथक परिश्रम ने डीएवी संस्था को नई ऊंचाई दी। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने संगीत शिक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार पाठक के साथ विजयी विश्व तिरंगा प्यारा देशभक्ति गीत गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। राजनीति विज्ञान के शिक्षक कुमार कुशाग्र और हिंदी शिक्षिका मीनू पाठक ने भावपूर्ण कविता पाठ किया ।साथ ही यह समारोह विद्यार्थियों के लिए आॅनलाइन भी आयोजित किया गया, जिनमें उन्होंने ड्राइंग, देशभक्ति गीत, नृत्य, अभिनय, भाषण आदि गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती इंदिरा घोष ने किया। अंत में राजश्री मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर अर्चना प्रिया, सुजाता झा, स्नेहा रॉय, ललिता कुमारी, निशु पांडे सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse