सांसद सुखदेव भगत के आवास पर आजीविका आल कैडर संघ का महाजुटान

 

सैकड़ों महिला-पुरुषों ने सौंपा ज्ञापन, मौके पर सेही सांसद ने मंत्री दीपिका पांडे सिंह से की बात, एक माह में सकारात्मक निर्णय का आश्वासन 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा सांसद सुखदेव भगत के आवास पर झारखंड राज्य आजीविका आल कैडर संघ, पलाश, रांची का सैकड़ों महिला एवं पुरुष सदस्यों का एक विशाल प्रतिनिधिमंडल सांसद से मिला और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। 

ज्ञापन में संघ ने बताया कि आजीविका कैडर के सदस्य विगत 2016-17 से ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत जेएसएलपीएस के माध्यम से प्रखंड के वीओ स्तर, पंचायत स्तर एवं संकुल स्तर पर कार्य कर रहे हैं। 

ये सभी कैडर समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर ग्रामीण सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आजीविका बढ़ाने, कृषि, पशुपालन, सोशल डेवलपमेंट, नन फार्म, फूलो-झानो, स्वास्थ्य-पोषण, बैंक लिंकेज, बीमा, कौशल विकास,  रजिस्टर अपडेट और सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। 

प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख मांगें  

  • मानदेय 800 गुणा 26 दिन = 20,800/- प्रति माह किया जाये। 
  • कम्युनिकेशन भत्ता 3000/- प्रति माह (यात्रा, स्टेशनरी, पेट्रोल, मोबाइल रिचार्ज) 
  • एफटीए में शामिल कर एचआर पॉलिसी का लाभ दिया जाये। 
  • भविष्य निधि (पीएफ) में पंजीकृत कर लाभ दिया जाये। 
  • मानदेय का भुगतान व्यक्तिगत बैंक खाते में किया जाये। 
  • हर साल 10-15% मानदेय वृद्धि का प्रावधान हो। 
  • जेएसएलपीएस की सभी वेकेंसियों में बीआरपी एलएचसी को 60% आरक्षण दिया जाये। 
  • बीमा सुरक्षा का लाभ दिया जाये।  

प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनने के बाद सांसद ने कहा आप सभी 56 हजार आजीविका दीदी-भैया हमारे झारखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। आप लोगों ने झारखंड की लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। आपकी मांगों के साथ हूं और आपको न्याय दिलाने के लिए समुचित प्रयास करूंगा। 

सांसद ने मौके पर ही ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर प्रतिनिधिमंडल की सभी समस्याओं से अवगत कराया और इसे दूर करने का आग्रह किया। 

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने सांसद को बताया कि पूरे राज्य में 56,000 आजीविका कैडर कार्य कर रहे हैं, उनकी मांगों पर सरकार सकारात्मक पहल करेगी। इस संबंध में निर्णय खरछढर की बोर्ड मीटिंग में लिया जायेगा। एक माह के अंदर इस पर सकारात्मक निर्णय लिया जायेगा। 

मंत्री के इस आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल में हर्ष का माहौल है। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद सुखदेव भगत का आभार व्यक्त किया। मौके पर संघ के प्रदेश एवं जिला स्तर के कई पदाधिकारी और सैकड़ों कैडर उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse