एबीएन सोशल डेस्क। परमहंस डॉ सदानंद जी महाराज के सानिध्य में तथा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वाधान में रांची के पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम के श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन 4 सितंबर शुक्रवार को हर्षोल्लास एवं धार्मिक वातावरण में किया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।
इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव को विशेष और यादगार बनाने के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष कोलकाता से विशेष रूप से नृत्य-नाटिका प्रस्तुत करने वाली कलाकारों की टीम भी रांची पहुंचेगी।
कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण की भक्ति एवं श्रीकृष्ण के दिव्य चरित्र पर आधारित मनोहारी नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। भव्य झूलन में लड्डू गोपाल विराजमान होंगें। महोत्सव के क्रम में प्रातः 5:30 बजे मंगला आरती, 9 बजे श्रृंगार आरती तथा 11 बजे भगवान को थाल भोग अर्पित किया जाएगा। संध्या 4 बजे श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन होंगे तथा 6 बजे संध्या आरती होगी।
रात्रि 7 बजे से भजन-कीर्तन एवं जागरण मंडली के कलाकारों द्वारा भक्तिमय कार्यक्रम प्रारंभ होगा, जो मध्यरात्रि तक चलेगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के पावन अवसर पर विशेष आरती एवं तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। प्रवक्ता संजय सर्राफ ने सभी श्रद्धालुओं, भक्तजनों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से जन्माष्टमी महोत्सव में सपरिवार शामिल होकर भगवान श्री राधा-कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse