मारवाड़ी भवन में चार दिवसीय परंपरा का भव्य आयोजन कल से

 

उद्घाटन सत्र में माननीय मंत्री सुश्री शिल्पी नेहा तिर्की, महापौर रौशनी खलको एवं उपमहापौर नीरज कुमार शामिल होंगे 

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी सहायक समिति द्वारा 30 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक स्थानीय मारवाड़ी भवन, हरमू रोड, रांची में चार दिवसीय सांस्कृतिक एवं पारंपरिक समाज की महिलाओं द्वारा आयोजित  परंपरा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन का उद्घाटन सत्र 30 जुलाई को प्रात: 11 बजे मारवाड़ी भवन में आयोजित होगा। मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि उद्घाटन समारोह में झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। 

उन्होंने सहर्ष इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए अपनी गरिमामयी उपस्थिति की स्वीकृति प्रदान की है। इस अवसर पर रांची नगर निगम की महापौर रोशनी खलखो एवं उपमहापौर नीरज कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने शहरवासियों से इस चार दिवसीय आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। 

सचिव विनोद जैन ने कहा कि इस चार दिवसीय आयोजन में संस्कृति, परंपरा, कला, हस्तशिल्प, खान-पान तथा समाज की विविध प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान किया जाएगा। उन्होंने रांचीवासियों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार सहित इस आयोजन में शामिल होकर भारतीय संस्कृति एवं मारवाड़ी समाज की समृद्ध परंपराओं का आनंद लें और आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। 

प्रोजेक्ट चेयरमैन अरुण भरतीया ने जानकारी दी कि यह आयोजन प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित होगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक प्रदर्शनी, मनोरंजक गतिविधियां, लजीज खाने - पान के व्यंजनों एवं अनेक आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उक्त जानकारी मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा, सचिव विनोद जैन ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse