एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। संसद के आगामी मानसून सत्र को लेकर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने सरकार पर हमला बोला है। लोहरदगा से सांसद सुखदेव भगत कहा कि सत्र लंबा हो या छोटा, लेकिन उसमें जनता के मुद्दों पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए।
श्री भगत ने कहा, सबसे पहले, मुझे नहीं लगता कि सेशन ज्यादा दिनों तक ज्यादा चलेगा। काम की बातचीत होनी चाहिए, और बिना किसी अच्छे नतीजे के सेशन समाप्त नहीं होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया, क्योंकि सरकार न तो जवाबदेही लेती है और न ही सवालों के जवाब देती है। पहले भी सत्रों में ऐसा ही रहा है। सांसद ने बताया कि कांग्रेस इस सत्र में कई मुद्दे उठायेगी।
इसमें नीट पेपर लीक, राम जन्मभूमि पर कथित चोरी, इथेनॉल नीति और बढ़ती महंगाई शामिल हैं। आज भी महंगाई एक बड़ा मुद्दा है। श्री भगत ने रकफ यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का भी जिक्र किया। इस पर उखक को 23 से ज्यादा दलों के लोगों ने पत्र लिखा है।
हम चाहते हैं कि हर मुद्दे पर सार्थक चर्चा हो और उसका परिणाम निकले। अगर सर्वोच्च सदन में हम बातें रख रहे हैं तो उसका सुखद परिणाम देखने को मिलना चाहिए। हमारी पार्टी प्रमुखता से जन मुद्दों को लेकर चलेगी। देश की जनता चाहती है कि संसद में उनकी बात हो, न कि सिर्फ हंगामा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse