आचार्य सिद्धेश्वर फाउंडेशन ने अनुमंडल के इंटर व मैट्रिक के टॉपरों को सम्मानित किया

 

  • आचार्य सिद्धेश्वर फाउंडेशन ने अनुमंडल के इंटर व मैट्रिक के टॉपरों को सम्मानित किया

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद। आचार्य सिद्धेश्वर फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को खादी ग्रामोद्योग के निकट उदयनाथ विश्वकर्मा कम्प्लेक्स परिसर में अनुमंडल स्तरीय प्रतिभा समारोह का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ अंगद किशोर ने की। संचालन कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वास्थ्य उपाधीक्षक सही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस.के. रवि, एसबीआइ के सेवानिवृत्त डीजीएम संजय कुमार गुप्ता आदि ने सरस्वती माता व आचार्य सिद्धेश्वर पाठक की तसवीर के समक्ष दीप जलाकर किया।

फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ अंगद किशोर व सचिव व अधिवक्ता आलोक कुमार ने उनकी जीवन व फाउंडेशन द्वारा की जा रही कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। फाउंडेशन द्वारा ब्लॉक रोड स्थित पंच मंदिर सरोवर पार्क के उत्थान के लिए मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष को 15 हजार रुपये का चेक दिया। इसके बाद अतिथियों द्वारा मैट्रिक व इंटर कॉलेज के टॉपरों को प्रशस्ति पत्र व शिक्षण किट बैग देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता को लेकर सभी प्रतिभागियों के बीच  फलदार व छायादार पौधे वितरण किये गये। सभी प्रतिभागियों को उक्त पौधों को अपनी-अपनी माँ के नाम संवर्धित व संरक्षित करने की बात कही गयी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य उपाधीक्षक डॉ एसके रवि ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए निरंतरता अति आवश्यक है। आप सभी को लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहने की जरूरत है। 

कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे बच्चों का हौसला अफजाई हुआ है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ती है, जो सफलता का मूलमंत्र है। बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व डीजीएम संजय कुमार गुप्ता ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि देश का भविष्य तभी बेहतर होगा, जब आपका वर्तमान संघर्षशील होगा।

जिन बच्चों को सम्मानित किया गया
साक्षी कुमारी, कुसुम कुमारी, अंशु कुमारी मरियम आलिया, नासरीन परवीन, सुगंधा कुमारी, सुरभि कुमारी, विवेक कुमार, अनुराधा कुमारी, प्रेम गिरी, प्रिंस कुमार, सौरभ कुमार, अंजली कुमारी, अनुज कुमार, रेशम कुमारी, प्रिया कुमारी, मुस्कान सिंह, दृष्टि सिंह, अलीशा फातमा, सब्बे नूर, आकिब खान, विवेक कुमार, आयुष कुमार विश्वकर्मा, अनन्या प्रिया, काजल कुमारी, प्रीति कुमारी, अंकुश कुमार, प्रिंस कुमार पाल, प्रेम प्रकाश गौतम,आर्य सिंह आदि का नाम शामिल हैं। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राजेन्द्र सिंह, डॉ शिवकुमार विश्वकर्मा, अरुण कुमार चौधरी, उदयनाथ विश्वकर्मा, धीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ निरंजन प्रसाद, बबलू कुमार, रविन्द्र कुमार सिंह, हर्ष अंशुमान, चंदन कुमार, प्रिया सिंह आदि मौजूद थे। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse