रहें सावधान : जल्द गर्मी से झुलसने वाला है झारखंड

 

सावधान! झारखंड झुलसने वाला है.. 42 डिग्री तक जा सकता है पारा, लोगों को सताएगी गर्मी; रहे सतर्क 

टीम एबीएन, रांची। मार्च से शुरू हुआ आंधी-बारिश का सिलसिला अब थमने लगा है। मौसम साफ होते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है और झारखंड में आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है। 

42 डिग्री तक बढ़ सकता है पारा 

मौसम विभाग के मुताबिक अगल तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह राज्य के कुछ हिस्से में हीट वेव यानी उष्ण लहर की स्थिति बन सकती है। बढ़ती गर्मी को लेकर हाइड्रेट रहने तथा बच्चे, बुजुर्ग व गर्भवती महिलाओं को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। 

आइएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जहां गर्मी अपना विकराल रूप धारण कर सकती है। रांची मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान कई जगहों पर 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री के आसपास रहने वाला है। 

रांची में दिन का तापमान लगभग 39-40 डिग्री और रात का 25-26 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और दुमका जैसे इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। यहां का तापमन 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse