टीम एबीएन, रांची। आज युवा आजसू एवं छात्र आजसू का एक प्रतिनिधिमंडल ने खुला विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर अभय कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें नये पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा छात्रहित से जुड़े विभिन्न गंभीर मुद्दों को लेकर कुलपति महोदय को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं, लंबित मामलों एवं पूर्व में उठे जांच संबंधी विषयों पर त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई की मांग की गयी।
युवा आजसू के अजीत कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यदि विश्वविद्यालय में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही सामने आती है, तो उसकी उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा भी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आजसू चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि कुलपति महोदय के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं शैक्षणिक सुधार को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, अजित कुमार,राजेश सिंह, सक्षम झा, अमन साहू,इत्यादि लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse