टीम एबीएन, रांची। हेमंत सरकार ने युवाओं को रोजगार के अनुकूल शिक्षा देने के लिए सात नए प्रोफेशनल कालेज खोलने का फैसला किया है। ये कालेज राज्य के सात जिलों में स्थापित किये जायेंगे और बहु-अनुशासनिक (मल्टी-डिसिप्लिन) संस्थान के रूप में काम करेंगे। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने इसके लिए 13 प्रखंडों का चयन किया है। जमीन उपलब्ध होने के आधार पर इन प्रखंडों में कालेज खोले जायेंगे।
विभाग अब इन जिलों के डीसी को पत्र भेजकर जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश देगा। इसके साथ ही योजना की प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया भी शुरू होगी। राज्य में प्रोफेशनल कालेजों की कमी रही है, खासकर सुदूरवर्ती इलाकों में। इन नये कालेजों के खुलने से स्थानीय युवाओं को क्षेत्रीय जरूरतों के अनुसार रोजगार केंद्रित और प्रासंगिक कोर्स करने का मौका मिलेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse