एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। महिला दिवस के अवसर पर हिन्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कठौतिया ओपन कास्ट कोल माइंस की सीएसआर ईकाई द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दंत रोग विशेषज्ञ डॉ स्नेहलता त्रिपाठी, बीपीओ स्वीटी सिन्हा, मुखिया रंजना कुमारी सिंह व बाल विकास परियोजना के महिला पर्यवेक्षिका संगीता रवि ने भाग लिया।
बेहतर काम करने वाली 50 महिलाओं को माइंस प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ स्नेहलता त्रिपाठी ने कहा कि एक शिक्षित नारी घर, समाज के साथ साथ राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
महिलाओं की शुरुआत लोगों को जोड़ने की प्रवृत्ति रहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज हिन्डालको प्रबंधन ने बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर सराहनीय कार्य किया है इससे अन्य महिलाओं में भी बेहतर करने के प्रेरणा जागृत होगी।
बीपीओ स्वीटी सिन्हा ने कहा कि आज महिलाओं के लिए गौरव करने का दिन है। महिलाओं के गौरव की बात है कि आज महिलाएं देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात रहने के साथ साथ देश के सबसे शीर्ष स्थान पर महिला है।
मुखिया रंजना कुमारी सिंह ने सभी महिलाओं से अपील किया कि आप अपने बेटियों को उच्च से उच्च शिक्षा दें ताकि बेटी शिक्षा के माध्यम से अपना बेहतर कैरियर बना कर आत्मनिर्भर बन सकें। महिला पर्यवेक्षिका संगीता रवि ने कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में बेहतर कर रहीं हैं जो समाज के लिए शुभ संकेत है।
उन्होंने बाल विकास परियोजना द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर डॉ प्रियंका पटेल, सुहानी कुमारी, प्रिंस सिंह, रेणु देवी, नीलम चौबे, ज्योति कुमारी, मानमती देवी सहित काफी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया व महिलाएं मौजूद थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse