टीम एबीएन, रांची। रांची के लालपुर इलाके में बुधवार को एक गोदाम में अचानक आग लग गई। काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।
लालपुर इलाके में स्थित टेंट हाउस के गोदाम में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज गति से बढ़ीं कि देखते ही देखते पूरा गोदाम जलकर स्वाहा हो गया। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग ने होलो के जश्न के बीच इलाके में हड़कंप मचा दिया। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए पानी और अन्य साधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। बाद में पहुंचे दमकल वाहनों ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति नियंत्रण में की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse