साहिबगंज : तेज रफ्तार कार ने युवक को एक किमी तक घसीटा, स्थिति नाजुक

 

  • तेज रफ्तार कार का कहर, युवक को एक किलोमीटर तक घसीटा; घायल की हालत नाजुक

एबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज। साहिबगंज में मंगलवार रात एक बेहद डरावनी घटना सामने आई। नगर थाना क्षेत्र में साहिबगंज स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक युवक को टक्कर मार दी और उसे करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई। इस घटना से इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, कॉलेज रोड निवासी मो. साहिन अमन मंगलवार रात करीब 9:35 बजे ग्रीन होटल के पास मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनके पैर पर गाड़ी चढ़ा दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कार में बैठे एक व्यक्ति ने खिड़की से उनका हाथ पकड़ लिया। इससे वह कार में लटक गए और चालक गाड़ी को तेज रफ्तार में भगाता रहा।

चिल्लाता रहा युवक, लोग करते रहे पीछा

युवक जान बचाने के लिए चिल्लाता रहा। पीछे से दर्जनों लोग कार का पीछा करते रहे। इस दौरान कई अन्य लोग भी गाड़ी की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। कार सवार युवक को स्टेशन के सामने रेलवे इंस्टीट्यूट की गली से होते हुए रेलवे पीर-दरगाह के पास फेंककर फरार हो गए।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। युवक के हाथ, सीने और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और वह फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने नगर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse