सीएम, गवर्नर और नेता प्रतिपक्ष ने दी होली की बधाई

 

  • CM हेमंत, राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने झारखंड वासियों को होली की दीं शुभकामनाएं, दिया ये संदेश

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज रंगो के त्योहार होली पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी है।

रंगों का यह त्योहार प्रेम, भाईचारे व मिल-जुलकर रहने का संदेश देता है

राज्यपाल गंगवार ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि होली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! आनंद, उल्लास और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे, यही मंगलकामना है। 

वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा कि होली के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। रंगों का यह त्योहार प्रेम, भाईचारे और मिल-जुलकर रहने का संदेश देता है।

यह पर्व हमें एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने और रिश्तों को और मजबूत बनाने की भी प्रेरणा देता है। होली का यह शुभ दिन आपके जीवन में खुशहाली, नई उम्मीद और ऊर्जा लेकर आए। रंगों का यह उत्सव हर घर में सुख और समृद्धि लाए, आप सभी स्वस्थ रहें, यही कामना करता हूं।

मरांडी ने सोशल मीडिया पर लिखा, आप सबों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगो का यह त्योहार आप सबके के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए, यही कामना करता हूं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse