एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका-इजराईल जंग से बढ़े तनाव के बीच ईरान ने दुनिया की तेल लाइफलाइन होर्मुज क्षेत्र पर कब्जा करने का दावा किया है। होर्मुज जलडमरूमध्य से वैश्विक कच्चे तेल की बड़ी आपूर्ति गुजरती है।
ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बयान जारी कर कहा कि अगर दुश्मन देशों के जहाज इस क्षेत्र में सैन्य गतिविधि करेंगे तो उन्हें मिसाइल और ड्रोन से उड़ा दिया जाएगा। यह चेतावनी सीधे तौर पर स्ट्रेट ऑफ हार्मोस में जहाजरानी की सुरक्षा से जुड़ी है। यहां किसी भी टकराव का असर वैश्विक तेल कीमतों पर पड़ सकता है।
ईरान आधारित चैनल ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई को देश की एक्सपर्ट असेंबली द्वारा नया सर्वोच्च नेता चुना गया है।
वे दिवंगत नेता अयातुल्लाह अली खमेनेई के दूसरे सबसे बड़े बेटे बताए जाते हैं। हालांकि इस नेतृत्व परिवर्तन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी राज्य संस्थानों की ओर से स्पष्ट रूप से सामने आना बाकी है। ईरान में सुप्रीम लीडर का चयन असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स द्वारा किया जाता है।
मिसाइल और ड्रोन हमले दोनों ओर से जारी है । ईरान में 1000 से अधिक मौतों के दावा किया जा रहा है। 180 से ज्यादा बच्चों की मौत की रिपोर्ट है। मृतकों के आंकड़ों की स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा पूर्ण पुष्टि अभी जारी है, लेकिन मानवीय संकट गहराता दिख रहा है।
अगर होर्मुज मार्ग बाधित होता है, तो एशिया और यूरोप की ऊर्जा आपूर्ति पर गहरा असर पड़ सकता है। ईरान की चेतावनी और नेतृत्व बदलाव की खबरें इस संघर्ष को सिर्फ सैन्य नहीं, बल्कि राजनीतिक और आर्थिक संकट में बदल सकती हैं। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका बेहद अहम होगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse