लोहरदगा : छोटानागपुर बक्साईड एण्ड कोल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बनाए गए निशीथ

 

  • लोहरदगा : छोटानागपुर बक्साईड एण्ड कोल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बनाए गए निशीथ जायसवाल
  • गरीबों के मसीहा धीरज प्रसाद साहू जी के विश्वास के साथ मजदूरों की हर समस्या का समाधान करने का हर संभव प्रयास करूंगा : निशीथ जायसवाल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। श्रमिक आंदोलन की दिशा और दशा को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए छोटानागपुर बक्साईड एण्ड कोल वर्कर्स यूनियन में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लिया गया है। पूर्व सांसद सह यूनियन के प्रदेश महासचिव धीरज प्रसाद साहू ने विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल को लोहरदगा यूनियन का अध्यक्ष मनोनीत किया है। 

इस नियुक्ति के साथ ही संगठन में नई सक्रियता और श्रमिक हितों की सशक्त पैरवी की उम्मीदें प्रबल हो गई हैं। निशीथ जयसवाल लंबे समय से सामाजिक सरोकारों एवं मजदूर हितों से जुड़े रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता, संवाद कौशल और संघर्षशील प्रवृत्ति को देखते हुए यह दायित्व उन्हें सौंपा गया है। 

नियुक्ति की घोषणा करते हुए धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि मजदूर वर्ग राष्ट्र की उत्पादन शक्ति का आधार है और उनके अधिकारों की रक्षा यूनियन का प्राथमिक दायित्व है। इस अवसर पर यूनियन की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। घोषित पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं : 

  • अध्यक्ष: श्री निशीथ जयसवाल (लोहरदगा)
  • कार्यकारी अध्यक्ष: श्री सौरभ खलखो (ग्राम – करमटांड़, किस्को)
    श्री अमर कुमार सिंह (ग्राम – पोटर, नगड़ी हिल)
  • कोषाध्यक्ष: श्री विशाल दुंगडुंग (छत्तर बगीचा, लोहरदगा)
  • उपाध्यक्ष: श्री एकराज अंसारी (ग्राम – पोटर, नगड़ी, किस्को)
  • सचिव: श्री संतोष एक्का (लोहरदगा), श्री प्रभात कुमार टोप्पो (लोहरदगा)
  • सह सचिव: श्री अनिल उरांव (ग्राम – हेसराग), श्री सिया उरांव (ग्राम – नवासर)
  • संगठन मंत्री: श्री नागेंद्र सिंह (ग्राम – पोटर, टोरी)
  • कार्यकारिणी सदस्य: श्री बलराम तिर्की (ग्राम – गुड़री), श्री हरिप्रसाद भुइंया (ग्राम – चितला), श्री रतन गंझू (ग्राम – पासर), श्री मनोज उरांव (ग्राम – पासर), श्री राजेंद्र सिंह (ग्राम – रिंचुटा)

नव-नियुक्त अध्यक्ष निशीथ जयसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे मजदूरों के वेतन, सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, चिकित्सा सुविधा तथा कार्यस्थल की बुनियादी आवश्यकताओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यूनियन किसी भी प्रकार के अन्याय, शोषण अथवा उपेक्षा को बर्दाश्त नहीं करेगी और लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में रहकर श्रमिक हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। इस नियुक्ति से श्रमिक वर्ग में उत्साह का वातावरण है और उम्मीद जताई जा रही है कि नई टीम के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होकर श्रमिकों की आवाज बुलंद करेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse