टीम एबीएन, रांची। झारखंड गठन के 26 वर्ष बाद भी ग्रामीण क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं- सड़क, बिजली, पानी - से वंचित हैं। रांची जिले के राहे प्रखंड, भेड़ियागढ़ा मुंडा टोली में पिछले तीन पीढ़ी (लगभग 300 वर्ष) से सड़क का अभाव था।
यहां मोटरसाइकिल तक गांव नहीं पहुंच पाती, जिससे ग्रामीणों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था। एक सप्ताह पूर्व ग्रामीणों ने जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो को समस्या बतायी। महतो ने तुरंत संज्ञान लिया और ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग से श्रमदान करवाकर सड़क निर्माण पूरा कर दिया।
मौके पर देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह सामूहिक एकजुटता और सकारात्मक प्रयास का प्रतीक है। श्रमदान से ग्रामीणों ने साबित किया कि एक होकर हम हर चुनौती पर विजय पा सकते हैं। तीन पीढ़ी बाद अब पहली बार मुंडा टोली बच्चे आसानी से स्कूल जाएंगे, महिलाएं बाजार पहुंचेंगी और मरीजों को तत्काल इलाज मिलेगा। यह झारखंड ग्रामीण विकास का छोटा लेकिन प्रेरक उदाहरण है।
कार्य में जगन्नाथ मुंडा, प्रदीप मुंडा, सोनू मुंडा, महावीर मुंडा, ब्रजकिशोर मुंडा, मुकेश मुंडा, दिलीप मुंडा, सुखदेव मुंडा, लुकेश मुंडा, इंद्रजीत मुंडा, दीपक मुंडा, किशन मुंडा, चंदन महतो, मनोज महतो, शुभम महतो, सनातन महतो, सावित्री देवी, मांडवी देवी सहित भारी संख्या में ग्रामीणों ने श्रमदान देकर योगदान दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse