रांची की साहित्यकार निर्मला करण को विद्या वाचस्पति एवं ऋषि पिंगल पुरस्कार

 

  • रांची की साहित्यकार निर्मला करण विद्या वाचस्पति एवं ऋषि पिंगल पुरस्कार से सम्मानित

टीम एबीएन, रांची। रांची की लेखिका सह साहित्यकार निर्मला कर्ण को विक्रमशिला विश्वविद्यालय से विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि प्रदान की गयी। कार्यक्रम बिहार के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गया में आयोजित किया गया। जहाँ राज्य के बाहर के अनेक विद्वान व साहित्यकार मौजूद थे।

विद्या वाचस्पति (पी.एच.डी) मानंद उपाधि/ सम्मान, अनेक काव्य मनीषियों एवं साधकों की उपस्थिति में विक्रमशिला विद्यापीठ के प्रस्तावक आचार्य डॉ विजय गुंजन एवं डॉ ओम प्रकाश वर्मा (उपनिदेशक राजभाषा), अंशुमान झा, (सहायक निदेशक, प्रसार भारती), प्रो डॉ सुधा सिन्हा, अध्यक्ष दर्शन शास्त्र, डॉ राशदादा राश के द्वारा सम्मिलित रूप से प्रदान किया गया। 

इस कार्यक्रम में निर्मला कर्ण को प्रमाण-पत्र के साथ अंग वस्त्र और मोमेंटो प्रदान किया गया। छंद:शाला विद्यापीठ के द्वारा निर्मला करण को पुनः छंद लेखन के क्षेत्र में कार्य करने के लिए ऋषि पिंगल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार के रूप में अंगवस्त्र प्रमाण पत्र और मोमेंटो के साथ ग्यारह सौ रूपये नगद राशि दी गयी।

यह पुरस्कार ओम प्रकाश वर्मा, उपनिदेशक राजभाषा, अंशुमान झा, सहायक निदेशक, प्रसार भारती, आचार्य डॉ विजय गुंजन, प्रो डॉ सुधा सिन्हा, अध्यक्ष दर्शन शास्त्र, डॉ राम सिंहासन सिंह, डॉ राशदादा राश, डॉ धनंजय शरण सिंह, अनिल कुमार झा, डॉ संजय पंकज, श्याम बिहारी प्रभाकर, डॉ राजीव रंजन द्वारा प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य एवं देश के अनेक गणमान्य विद्वान छंद रचनाकार की असंख्य उपस्थिति रही।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse