श्रीश्री पंचदेव मंदिर परिसर, बेल टंगरा, बड़ागांई, रांची में 12 जोड़ियों का सामूहिक विवाह

 

12 जोड़े अपने दांपत्य जीवन में जन्म-जन्म तक रहने को हुए वचनवद्ध 

टीम एबीएन, रांची। श्री श्री पंचदेव मंदिर परिसर, बेल टंगरा, बड़ागांई, रांची में 12 जोड़ियों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम  हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।  
पूर्वाह्न 10:30 बजे श्री श्री पंचदेव परिसर से सभी वरपक्षो के द्वारा बड़ागांई चौक तक बारात निकली। बारात पुन: श्री श्री पंचदेव मंदिर पहुंची, जहां सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। मध्याह्न 12:30 बजे वरमाला कार्यक्रम संपन्न हुआ। अपराह्न 2 शुभ विवाह एवं अपराह्न 5:30 बजे वर-कन्या एवं आये हुए अतिथियों को सुरुचि भोजन कराकर एवं वर-कन्या को उपहार देकर विदाई की गयी। 

कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी अशोक साहू ने कहा कि समाज में अनेक गरीब परिवार जो विवाह संस्कार करने में असमर्थ होते हैं, ऐसे जोड़ों का संपर्क उनके साथ बराबर होता रहता है। विगत 4 वर्षों में महाशिवरात्रि पूजन के पावन दिवस पर 51 वर-कन्याओं का विवाह कर चुके हैं। 

विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने आयोजक अशोक साहू को साधुवाद व वर- कन्याओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि महाशिवरात्रि के दिन दांपत्य जीवन में प्रवेश करना जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण होता है। समाज में अनेक गरीब एवं अभावग्रस्त परिवार जो विवाह नहीं कर सकते हैं उनका विवाह करना एक बहुत बड़ा सामाजिक दायित्व  है।

ऐसे कार्यों को समाज में जुड़े हुए समाजसेवी लोग पुण्य के कार्य के साथ दो परिवारों को जोड़ने का कार्य करते हैं, जिससे समाज समरस बनता है। कार्यक्रम में सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी डॉ बिरेन्द्र साहु (7033541040) ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse