रांची : दो दिवसीय शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला का समापन

 

टीम एबीएन, रांची। डीएवी झारखंड जोन बी और जे के शिक्षकों के लिए आज दो दिवसीय शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला का समापन हो गया। डीएवी कपिलदेव, डीएवी गांधीनगर और डीएवी पुनदाग में आयोजित की गयी। इस कार्यशाला में अलग-अलग विषयों के प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को विषय के विविध पक्षों से अवगत कराया।

यह कार्यशाला डीएवी सीएई के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। यह कार्यशाला 14 से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित की गयी, जिसमें प्री-प्राइमरी से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कल डीएवी कपिल देव में डीएवी सीएमसी के पदाधिकारी एमसी शर्मा और जोन बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एमके सिन्हा ने कार्यशाला का संयुक्त रूप में उद्घाटन किया था, जबकि डीएवी गांधीनगर में कार्यशाला का उद्घाटन प्राचार्य प्रदीप झा तथा डीएवी नीरजा सहाय की प्राचार्या किरण यादव ने किया था। 

वहीं डीएवी पुनदाग में उद्घाटन झारखंड जोन जे के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एसके मिश्रा, डीएवी टंडवा के प्राचार्य यूके राय तथा प्राचार्य डॉ तापस घोष ने संयुक्त रूप से किया था। मौके पर वक्ताओं ने प्रशिक्षण में सीखी गयी बातों को कक्षा तक पहुंचाने की बात कही थी। वक्ताओं ने प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों से सीबीएसई द्वारा हाल में लायी गयी नयी मूल्यांकन पद्धति शीघ्र सीखने की पर बल दिया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse