टीम एबीएन, रांची। महाशिवरात्रि को लेकर राजधानी के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर मेें शिवरात्रि का मुख्य कार्यक्रम होगा। जहां हजारों की संख्या में राजधानी और कई अन्य राज्यों के भक्त पूजा-अर्चना करने पहुंचेगे। इसी क्रम में तैयारियों का जायजा पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सचिव सह एसडीओ कुमार रजत ले लिया। जहां उन्होंनें की गई तैयारियों को देखा और कई पहाड़ी मंदिर विकास समिति के विभीन्न उप समितियों के सदस्यों को कई दिशा निर्देश दिए।
वहीं भक्तों की सुविधा के लिए मुख्य मंदिर में भक्त अरघा से पूजा-अर्चना करेगे, सभी मंदिरों में जल, पुजारी, पाहन, स्वंम सेवक, दंडाधिकारी, महिला पुलिस, सीसी कैमरा की व्यवस्था रहेगी। वहीं गाड़ीखाना चौक से पहाड़ी मंदिर, रातू रोड से पहाड़ी मंदिर, नौवाटोली से पहाड़ी मंदिर आने वाले मार्गो से वाहन का प्रवेश वर्जीत किया गया है। भक्तों के मुख्य मंदिर जाने के लिए नई सीढ़ियों से मुख्य मंदिर पहुंचेगे। पूजा-अर्चना करने क बाद पुरानी सीढ़ियों से वापस लौटेगें।
पहाड़ी मंदिर के मुख्यद्वार, सहित सभी मंदिरों में फूल-पत्तियों से साज सजा की जाएगी। खोया पाया सूचना केंद्र, महिला पुरूषों को अलग-अलग पूजा करने का मौका दिया जाएगा। शाम 7.30 बजे पहाड़ी मंदिर विकास समिति द्वारा पहाड़ी बाबा का विशेष श्रृंगार कर माता पार्वति और शिव के विवाह की रस्म पूरी करने के उपरांत आरती, प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा।
पहाड़ी मंदिर के महाकाल मंदिर के दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम अंतिम दिन शनिवार सुबह 7 बजे से दूसरे दिन के अनुष्ठान की शुरूआत बाबा के महास्नान से होगी। इसके बाद नेत्रदान, नामांकरण संस्कार, प्राण प्रतिष्ठा पूर्णाहूति, महाआरती, प्रसाद वितरण के बाद सबह 11 बजे मंदिर के पट्ट आम भक्तों के जलाभिषेक, पूजा-अर्चना के लिए खोले जाएगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse