रांची में डीएवी नेशनल गेम्स का शानदार आगाज

 

रांची में डीएवी नेशनल गेम्स का शानदार आगाज

बिरसा मुंडा फुटबॉल और एथलेटिक्स स्टेडियम में एथलेटिक्स, नेट बाल, रालर स्केटिंग और फुटबॉल की प्रतियोगिताएं शुरू, बारियातू में हाकी शुरू

एबीएन कैरियर डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव स्थित बिरसा एथलेटिक्स स्टेडियम मेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज से तीन दिवसीय डीएवी बालक राष्ट्रीय एथलेटिक्स, हाकी, नेट बाल और फुटबॉल प्रतियोगिताएं शुरू हो गयींं। 

झारखंड के वित्त तथा संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने डीएवी नेशनल गेम का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि डीएवी  संस्कार और सम्यक ज्ञान देता है। उन्होंने कहा कि वे बहुत सारी संस्थाओं में जाया करते  है लेकिन डीएवी विद्यालय द्वारा जो संस्कार बच्चों में भरा जा रहा है, वह प्रशंसनीय है। 

अतिथियों का स्वागत करते हुए डीएवी राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता के राज्य समन्वयक तथा डीएवी कपिल देव के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एम के सिन्हा ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को खेलकूद में भाग लेना चाहिए और हार और जीत की समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हार से हमें सीखना चाहिए और जीत की खुशी भी व्यक्त करनी चाहिए। 

एक बार हार मिल जाए तो पूरा प्रयास करके दुबारा जीत के लिए भाग लेना चाहिए। श्री सिन्हा ने कहा कि डीएवी बच्चे का चहुंमुखी  विकास चाहता है और इसलिए पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद पर विशेष ध्यान दिया जाता है। श्री सिन्हा ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता तीन स्तर की होती है कलस्टर, राज्य और राष्ट्रीय। श्री सिन्हा ने कहा कि डीएवी बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 

प्रधान जी आर्य रत्न पूनम सूरी जी तथा डीएवी नेशनल गेम्स के राष्ट्रीय समन्वयक वी सिंह जी द्वारा नेशनल गेम्स की जिम्मेदारी झारखंड को दी गयी है। यह हमारे लिए गौरव की बात है। श्री सिन्हा ने कहा कि खेल से प्रतिबद्धता बढ़ती है। डीएवी नेशनल गेम्स ने कई रत्न दिये हैं जिनमें नीरज चोपड़ा और मनु भाकर भी शामिल है। श्री सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में 3000 बच्चे भाग ले रहे हैं।

उद्घाटन समारोह को पासवा के राज्य अध्यक्ष आलोक दुबे ने भी संबोधित किया। उन्होंने राज्य के वित्त मंत्री से सरकारी विद्यालयों की तरह निजी विद्यालयों में भी खेलकूद की सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने डीएवी की प्रशंसा करते हुए कहा कि डीएवी बच्चे का सम्यक विकास करने की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर डीएवी कपिल देव, डीएवी गांधीनगर और डीएवी हेहल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के अलावा डीएवी जोन जे के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एस के मिश्रा, डीएवी गांधीनगर के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा, डीएवी बोकारो के प्राचार्य एस के मिश्रा एआरओ जोन के, डीएवी पुनदाग के प्राचार्य तापस घोष, डीएवी खूंटी के प्राचार्य मनोजेश्वर कुमार, डीएवी नीरजा सहाय की प्राचार्य डॉक्टर किरण यादव, डीएवी गोविंदपुर के प्राचार्य एस के पाठक, डीएवी लोहरदगा के प्राचार्य जीपी झा, डीएवी जामाडोबा के प्राचार्य ए के मिश्रा प्राचार्य पुष्प झा, जय सिंह यादव,  लाल किशोर नाथ  शाहदेव, आलोक इंद्र गुरु, अलग-अलग राज्यों से आये डीएवी के प्राचार्य गण, खिलाड़ी, कोच और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह प्रतियोगिता 8 जनवरी तक चलेगी। आज हुई प्रतियोगिता के कुछ परिणाम इस प्रकार हैं।

800 मीटर दौड़ के परिणाम

  1. अंडर-14: पीयूष (उत्तर प्रदेश) - स्वर्ण; हृतिक सिंह (राजस्थान) - रजत; विशाल कुमार (बिहार एवं सिक्किम जोन) - कांस्य।
  2. अंडर-17 : मोहित (हरियाणा) - स्वर्ण; विकास यादव (उत्तर प्रदेश) - आर्यन प्रजापति रजत; [तीसरा स्थान] (दिल्ली) - कांस्य।
  3. अंडर-19 :रोनित दहिया (हरियाणा) - स्वर्ण; सन्नी कुमार (बिहार एवं सिक्किम जोन) - रजत; आदित्य शर्मा (दिल्ली) - कांस्य।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse