टीम एबीएन, रांची। वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में से अब तक 39.57 फीसदी राशि ही खर्च हो सकी है। शेष चार महीनों में शेष 60 फीसदी राशि खर्च करना चुनौती बन सकती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में झारखंड का कुल बजट एक लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपए का है।
इसमें से अब तक 58,118 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। केंद्रीय योजना की राशि का अब तक 21.50 फीसदी ही खर्च किया जा सकता है। जबकि राज्य योजना की राशि का 42.25 फीसदी खर्च किया जा चुका है। अब तक ओवर आल 39.57 फीसदी राशि खर्च की जा चुकी है।
खर्च करने में महिला बाल विकास विभाग टॉप पर है। विभाग अब तक 12,167.60 करोड़ रुपए खर्च कर चुका है। दूसरे नंबर पर गृह विभाग है। गृह विभाग अब तक 4724.20 करोड़ रुपए खर्च कर चुका है। तीसरे नंबर पर ऊर्जा विभाग है।
ऊर्जा विभाग अब तक 4386.61 करोड़ रुपए खर्च चुका है। इसी तरह ग्रामीण कार्य 2825.26 करोड़, स्वास्थ्य विभाग 2574.77 करोड़ और ग्रामीण विकास 2714.49 करोड़ खर्च कर चुका है।
0
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse