रामगढ़ : हाथियों के झुंड ने दो युवकों को कुचलकर मार डाला

 

रामगढ़ में हाथियों के झुंड ने दो युवकों को कुचलकर मारा, गांव में मातम और वन विभाग पर नाराजगी 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। जिले के जगेश्वर ओपी क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब हाथियों के झुंड ने दो युवकों को कुचलकर मार डाला। यह घटना बोकारो से सटे तिलैया अंडरग्राउंड रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। मृतकों की पहचान प्रकाश महतो और चरकू महतो के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक किसी काम से देर रात गांव लौट रहे थे, तभी अचानक हाथियों का झुंड उनके सामने आ गया। अंधेरा और जंगल का इलाका होने के कारण उनके बचने का कोई मौका नहीं था। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को इसकी सूचना दी। लेकिन तब तक हाथियों का झुंड आगे बढ़ चुका था। 

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अक्सर उसी रास्ते से घर जाते थे। हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है। वहीं, ग्रामीण वन विभाग की कार्रवाई को लेकर नाराज हैं। उनका आरोप है कि हाथियों के लगातार इलाके में आने की शिकायतों के बावजूद विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। न तो गश्त बढ़ाई गयी, न ही चेतावनी या वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की गयी।

ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का झुंड कई दिनों से इलाके में घूम रहा था, लेकिन वन विभाग की टीम केवल कागजी कार्रवाई कर लौट जाती थी। इस हादसे ने इलाके में लोगों में भय और गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse